दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेगे दुनिये के सबसे बड़े और सबसे अजीब ब्रिज के बारे में। हमारी लिस्ट के सभी ब्रिज की अपनी कुछ ख़ास बात है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाओगे।
The Golden Bridge : इसे दुनिया के सबसे बेमिसाल इंसानी स्ट्रक्चर्स में से एक कहा जा सकता है। इस ब्रिज का रंग सोने की तरह गोल्डन है। इसका डिजाइन एकदम अनोखा है। देखने में यह एक आम पुल की तरह है लेकिन इसे थामे विशाल हाथ इसे अलग ही लुक देते हैं। इस पुल को जून महीने में खोला गया है पिछले साल इस इलाके में 27 लाख पर्यटक आए थे। यह पुल 150 मीटर लंबा है। पुल से आसपास की पहाड़ियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। इस पुल को बनाने में एक साल का समय लगा था।
अमेरिका के पूर्वी तट में आपको मिलेगा यह चेसापीक ब्रिज। गाड़ी ड्राइव करने के लिहाज से इसे दुनिया का सबसे डरावना ब्रिज कहा जाता है। डर का आलम इस कदर का है कि ब्रिज के दोनों ओर आपको कुछ एजेंसीज़ ऐसी मिलेंगी जो सिर्फ इस ब्रिज को पार करने के लिए आपको ड्राइवर मुहैया कराती हैं। यह ब्रिज कुछ जगहों पर करीब 200 फ़ीट तक ऊंचा है एवं इसकी कुल लंबाई 5 मील है।
लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया : कोलोराडो से निकल कर यदि हम मलेशिया का रुख करें तो यहाँ आपको मिलेगा लंगकावी स्काई ब्रिज। हालांकि यह एक पैदल पुल है, परंतु समुद्र तल से 2150 फ़ीट की ऊंचाई में बना यह कर्व्ड ब्रिज आपको डर एवं खूबसूरती का एक मिश्रित अनुभव देगा। इस पुल को मुख्य रूप से समुद्र एवं पहाड़ियों के सुन्दर दृश्य को निहारने के लिए बनाया गया है।
इस पुल का नाम लॉगजिआंग ग्रैंड ब्रिज है। ये एशिया का सबसे लंबा और सबसे ऊंचा लटकता पुल है। इस पुल की खास बात है इसका समुद्र तल से 8100 फुट की ऊंचाई पर बनना। ये चीन के युन्नान प्रांत में बना है। ये पुल चीन के दो शहरों बाओशन और चेंगचोंग को जोड़ता है, जो आगे चीन को म्यांमार से जोड़ते हैं। ये पुल दो पहाड़ों के बीच बना है। ये पुल घाटी से 920 फुट ऊंचा है। और दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से हजारों फिट ऊंचा है।
1,410 फुट लंबा यह पुल हुनान प्रांत के झांगजियाजी कैनयान में स्थित है और जमीन से 300 मीटर ऊपर है। इस पुल से गुजरने वाले यात्री शीशे की पट्टी से बने रास्ते से गुजरते हैं। शीशे का यह पुल तियानमेन माउंटेन नेशनल पार्क में दो खंभों पर टिका है। जिस पर से गुजरते समय यात्रीगों का हाल कुछ इस तरह का होता है |