दोस्तों भारत के दिल्ली शहर में बने सिग्नेचर ब्रिज को देखने के बाद हमने यह सोचा क्यों ना एक वीडियो दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज के ऊपर बनाई जाए अगर आप इन दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में जानना चाहते हैं तो इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखें क्योंकि आपका सफर इस वीडियो के साथ रोमांचक होने वाला है |
LangKawi Sky Bridge

लैंगकॉवी स्काई ब्रिज की बनावट इसे खास बनाती है इस ब्रिज की वास्तुकला बेहद अनोखी है |लंगकावी स्काइ ब्रिज मलेशिया में स्थित है इस पुल का निर्माण 2005 में पूरा हुआ था| यह ब्रिज समुद्र से 660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | यह एक सस्पेंशन ब्रिज है जोकि पेड़ों के बीच से होकर बाहर निकलता है | इस ब्रिज पर से दिखने वाले खूबसूरत नज़ारे आपका मन मोह लेंगे | लेकिन इसी तरह के खूबसूरत नज़रो के साथ आपको साँस रोक देने वाली ऊंचाई का भी सामना करना पड़ता हैं इसीलिए यह ब्रिज खूबसूरती और सस्पेंस का मिलाजुला संगम हैं |
Capilano

यह ब्रिज दुनिया में स्थित सबसे खतरनाक और टूरिस्ट में सबसे ज्यादा फेमस ब्रिज में सेएक है क्योंकि यह ब्रिज पूरी तरह से जंगलों के बीच बना है और एक नदी को भी यह ब्रिज पार करता है | जिसकी वजह से यहां के नजारे काफी अच्छी और मनमोहक होते हैं |इस ब्रिज को 1956 में हाथों द्वारा बनाकर तैयार किया गया था और इसकी लंबाई 496 फीटहै | इंजीनियर का कहना है कि यह ब्रिज इतना मजबूत है कि 96 हाथियों का वजन आराम से सह सकता है | लेकिन फिर भी अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो इस ब्रिज पर कभी ना जाए क्योंकि आपके चलने पर यह ब्रिज झूलना भी लगता है | कैनेडियन गवर्नमेंट के सर्वे के अनुसार हर साल यहां 9 लाख से ज्यादा टूरिस्ट दस्तक देते हैं |
Trift Bridge

स्विट्ज़रलैंड के बंद शहर में स्थित यह ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में से एक है और इसे अभी 2004 में बनाया गया है और इस ब्रिज की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हवा चलने परयह ब्रिज झूलने लगता है जो कि इसे बहुत ज्यादा डरावना बना देता है | दोस्तों यह ब्रिज यूरोप में सबसे ऊंचाई पर बना ब्रिज है जिसकी वजह से यह ब्रिज टूरिस्ट के बीचकाफी पॉपुलर भी है | इस ब्रिज की जम्में से ऊंचाई 100 मीटर हैं और कुल लम्बाई 170 मीटर हैं | इस ब्रिज की एक खास बात और है कि अगर आप इस ब्रिज पर जाते हैं तो आपको खूबसूरत नजारे तो देखने को मिलेंगे ही और इटली का बॉर्डर भी आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा |
Hussaini Hanging Bridge

उत्तरी पाकिस्तान में स्थित हुसैनी ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है यह सिर्फ लकड़ी और रस्सी के सहारे बनाया गया है | हुसैनी हुंजा नदी के ऊपर स्थित इस पुल में कुछ लकड़ी और रसिया हैं जिन से बांधकर इसे बनाया गया है | भयानक हवा के आने पर यह पुल बुरी तरह से हिलने लगता है यह स्ट्रक्चर 2010 में बाढ़ के पानी से ढका हुआ था और 2011 में मानसून से बुरी तरह टूट कर तबाह हो गया था लेकिन इसने टूरिस्ट्स को रोमांच की तलाश में नहीं रोका है वास्तव में इस पुराने टूटे हुए पुल के पास एक दूसरा नया पुल है जो कि खराब और खतरनाक है |
Monkey bridge

वियतनाम के कई इलाकों में आपको ऐसे बंबू से बने कई ब्रिज आराम से दिख जाएंगे और इन ब्रिज को मंकी ब्रिज सिर्फ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस ब्रिज को पार करने के लिए आपको बंदरों की तरह चढ़ाई करनी पड़ती है दोस्तों यह ब्रिज वियतनाम में लगभग आपको हर झील के आसपास मिल जाएंगे | जिन्हें वहां के लोकल लोग एक साथ मिलकर बनाते हैं और यह ब्रिज पूरी तरह अनसेफ होते हैं जिसकी वजह से कई लोग इन पुल से नीचे गिरकर गंदे पानी में गिर जाते हैं और कभी कभी चोट से ग्रसित भी हो जाते हैं |